फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पत् थर से युवक का सिर कुचल कर मार डाला

पत् थर से युवक का सिर कुचल कर मार डाला

Fri, 05 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पत्
थर से युवक का सिर कुचल कर मार डाला
उधमपुर/जिब। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पट्ठी पंगारा इलाके में बुधवार देर शाम पत्थर से सिर कुचलकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस को इसकी जानकारी वीरवार सुबह हुई। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंच गया। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वीरवार सुबह कुछ लोगों ने पट्ठी पंगारा इलाके में सुनसान इलाके में मदन लाल(35) निवासी माली का शव पड़ा देखा। मदन लाल का सिर कुचला हुआ था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीर्थ राम(28) निवासी माली पुलिस स्टेशन उधमपुर पहुंचा और उसने मदन लाल की हत्या करने की बात कबूली। इस पर पुलिस की एक टीम तीर्थ राम को साथ लेकर मौके पर पहुंची। पता चलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मदन लाल के शव को दोपहर करीब तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पूछताछ में तीर्थ राम ने बताया कि मदन लाल के साथ उसकी पुरानी रंजिश थी। कुछ महीने पहले मदन लाल ने उसको बुरी तरह से पीटा था और उसने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। बुधवार शाम को उसको मदन लाल अकेले मिला तो वह बदला लेने के लिए उसके पीछे भागा। एक स्थान पर उसने मदन लाल को पकड़ कर पत्थर से उसके चेहरे व सिर पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक व हत्या का आरोपी दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जाते हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। कई बार दोनों के बीच लड़ाई भी हुई थी। बुधवार शाम को मौका पाकर तीर्थ राम ने हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-संजीव चिब, एसएचओ उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed