फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नार्दर्न कमांड के गौरवशाली इतिहास को किया याद

नार्दर्न कमांड के गौरवशाली इतिहास को किया याद

Tue, 19 Jun 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
नार्दर्न कमांड के गौरवशाली इतिहास को किया याद
उधमपुर। सैन्य उत्तरी कमांड के 47वें स्थापना दिवस पर कमांड के ध्रुव वार मेमोरियल में गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। इस दौरान देश की सेवा करते हुए शहीद होने वाले सेना के जवानों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उत्तरी कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेेंट जनरल रणबीर सिंह मुख्य मेहमान थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरंभ में लेफ्टिनेंट जनरल सहित कई अधिकारियों व जवानों ने ध्रुव वार मेमोरियल में सेना के शहीद अधिकारियों व जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नार्दर्न कमांड की 47 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। सेना के अधिकारियों नेे बताया गया कि 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत हासिल करने के बाद 17 जून 1972 में सैन्य उत्तरी कमान को स्थापित किया गया था। तब से आज तक उत्तरी कमांड देश की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ जुटा हुआ है। सियाचिन के ग्लेशियर में बेहद खतरनाक मौसम में भी जवान देश की सेवा में डटे हुए हैं। उत्तरी कमान समय-समय पर आपरेशन सद्भावना के तहत नागरिकों की भी कई प्रकार से सहायता करती रही है। आर्मी कमांडर रणबीर सिंह ने जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। मुश्किल हालात और मौसम में काम करने वाले जवानों व अधिकारियों की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed