{"_id":"5aa2e4914f1c1ba3758b48a5","slug":"141520624785-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सता की भूखी भाजपा की वजह से खानी पड़ीं लाठियां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सता की भूखी भाजपा की वजह से खानी पड़ीं लाठियां'
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। वीरवार को शांति मार्च निकाल रहे लोगों पर पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को हीरानगर के अलग-अलग स्थानों पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए गए। उप मुख्यमंत्री के पुतले जलाए गए, साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया गया कि कुर्सी के लालच में डूबे भाजपा नेताआें और मंत्रियों की बदौलत लोगों को लाठियां खानी पड़ रही हैं।
दियालाचक में कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा उप मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया, जिसमें बीजेपी मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि सारे लोग चाहते हैं कि बच्ची की हत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच हो। जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा मिले, चाहे वे किसी भी समुदाय से हाें। लेकिन, गठबंधन सरकार ऐसा न कर आम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। इससे समुदायों में तनाव पैदा किया जा रहा है। इससे साबित होता है कि राज्य में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। समय रहते सरकार ने मामले पर सही ढंग से काम किया होता तो आज हालात ऐसे न होते। जम्मू के भाजपा नेताआें ने भी सरकार को गुमराह किया जिसकी बदौलत आज यहां का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है। चड़वाल में लोगों पर हुई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार नालायकी के कारण लोगों को लाठियां खानी पड़ी हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार में शामिल दोनों दल भाजपा और पीडीपी सिर्फ माहौल बिगाड़ने का काम कर रही हैं। भाजपा के कुछ मंत्री कहते हैं कि यह सरकार आधी-आधी है। अगर ऐसा है तो जम्मू के लोगों को बच्ची के इंसाफ के लिए सड़कों पर क्यों उतरना पड़ रहा है। क्यों लोगों को लाठियां खानी पड़ रही हैं। धर्म के नाम पर बांटने वाले कभी सफल नहीं हो पाएंगे। इस मौके पर निर्दोष शर्मा, सुरिंद्र सिंह, रोमी शर्मा, प्रवीण भगत, भूषण सांगड़ा, अनंत राम डोगरा, चौधरी स्वर्ण सिंह आदि शामिल थे।