{"_id":"5a5d081d4f1c1b5e268b4a2e","slug":"141516046365-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के घायल होने पर लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के घायल होने पर लोग भड़के
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के भारत नगर इलाके में फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के चलते मोहल्ले में जाने वाले मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो चुके हैं। सोमवार को बदहाल मार्ग पर स्कूली छात्रा गिरने से गंभीर रूप में घायल हो गई, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने काम बंद करवा कर नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही लोगों को छात्रा के घायल होने की सूचना मिली तो सभी अमित शर्मा के नेतृत्व में एकजुट होकर पहुंच गए और काम को बंद करवा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारत नगर में नेशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से दो वर्ष से कछुआ चाल में काम करवाया जा रहा है। अब यह काम उनके लिए मुसीबत बन गया है। उनके मोहल्ले की तरफ जाने वाली सड़क और दूसरे रास्ते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जमीन की कटाई के कारण कुछ तो अब जानलेवा बन गए हैं। इस स्थान पर कटाई की गई है, वहां लगातार हादसे हो रहे हैं और लोग गंभीर रूप से घायल भी हो रहे हैं। ऊंचाई पर जाने के लिए उन्होंने कई बार सीढ़ियां बनाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं। फोर लेन के कार्य के चलते भारत नगर दो हिस्सों में बंट गया है। इसको ओवर हेड ब्रिज बनाकर ही जोड़ा जा सकता है, लेकिन जिला प्रशासन और नेशनल हाईवे अथारिटी इस तरफ भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए मजबूर होकर बार-बार प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर पूूर्व पंच कैलाश, संदोखु सिंह, अर्जुन सिंह, पूर्ण शर्मा, उत्तम शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।