एलओसी फेंसिंग की फांस में फंसे जम्मू कश्मीर के 14 गांव
- बालाकोट सेक्टर में सेना की फेंसिंग के अंदर यह ऐसे गांव हैं, जहां स्कूल और अस्पताल के लिए उन्हें फेंसिंग से बाहर आना पड़ता है।
- हमीरपुर के पास सेना की ओर से बनाए गए पाइनवुड स्कूल ने उन्हें शिक्षा का मौका तो दिया है, लेकिन गांव से आने-जाने में ही काफी वक्त लग जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त को पाकिस्तान की गोलाबारी का शिकार होने वाले बसुनी गांव में रहने वाले सरपंच करमातुल्ला की नन्ही बेटी शमीज कौसर कहती है कि वह और उनके गांव के बच्चे स्कूल में पढ़ना चाहते हैं, लेकिन वह फेंसिंग के अंदर कैद हैं।
हमीरपुर के पास सेना की ओर से बनाए गए पाइनवुड स्कूल ने उन्हें शिक्षा का मौका तो दिया है, लेकिन गांव से आने-जाने में ही काफी वक्त लग जाता है। दसवीं कक्षा में 80 फीसदी अंक हासिल करने वाली कौसर कहती है कि स्कूल में ही वह पढ़ाई कर पाते हैं। गांव में उन्हें ट्यूशन तक की सुविधा नहीं है।
आपातकालीन स्थिति में फेंसिंग से निकलने में भी होती है मुश्किल
गांव के ही जावेद का कहना है कि शाम सात बजे के बाद उन्हें अपने घरों में कैद हो जाना पड़ता है। सेना की हिदायत होती है कि घरों से बाहर निकलने पर दुश्मन गोलाबारी कर सकते हैं। यदि गांव का कोई बीमार हो जाए तो उन्हें रात के समय बाहर भी नहीं ले जाया जा सकता।
आपातकालीन स्थिति में फेंसिंग से निकलने में भी समस्या होती है, क्योंकि फेंसिंग खुलवाने के लिए उन्हें सेना के उच्च अफसरों की मंजूरी का इंतजार करना पड़ता है। हालांकि सेना ने इन गांवों के लोगों की जिंदगी को कुछ हद तक आसान किया है। सेना की ओर से गांवों में कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं, लेकिन यहां के लोग फेंसिंग के बाहर अन्य स्थान पर विस्थापित करने के पक्ष में हैं।
उनका कहना है कि फेंसिंग के बाहर उन्हें सरकार जगह मुहैया करवाए तो वह भी सामान्य नागरिकों की तरह जिंदगी जी सकते हैं। गांव का कोई बुजुर्ग बीमार हो जाए तो उन्हें उठाकर बाहर लाना भी काफी मुश्किल होता है। खेती और पशुपालन पर ही मुख्य रूप से निर्भर गांवों के लोगों को इस बात का भी डर होता है कि कब उनके खेत और पशु गोलाबारी का शिकार हो जाएंगे, पता नहीं।