{"_id":"32318d990933a6a000c30e1b14168636","slug":"14-day-police-custody-for-terrorist-naved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन की हिरासत में भेजा गया आतंकी नावेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिन की हिरासत में भेजा गया आतंकी नावेद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर हमले में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी नावेद याकूब को एनआईए अदालत ने 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जम्मू पुलिस ने नावेद को एनआइए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
जांच के बाद एनआइए कोर्ट ने आतंकी नावेद को जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया है। माना जा रहा है कि एनआईए की पूछताछ में आतंकी नावेद कुछ और राज का पर्दाफाश कर सकता है।
विज्ञापन
एनआईए की टीम द्वारा मुठभेड़ स्थल का भी दौरा किया था। आतंकी कासिम को उन सभी स्थानों पर ले जाया गया जहां रुकने और जहां से भारतीय क्षेत्र में उसके द्वारा घुसपैठ करने की थी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में पूछताछ के दौरान पाकिस्तानी आतंकी ने कबूल किया कि उसे लश्कर के आतंकी प्रशिक्षण शिविर में दो तरह का प्रशिक्षण दिया गया था। पहले दौर की ट्रेनिंग में दौर-ए-आम ट्रेनिंग दी गई।
इसमें फिजिकल फिटनेस के अलावा पहाड़ चढ़ने और छोटे हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद उसे दूसरे दौर में दौर-ए-खास के तहत असाल्ट राइफल चलाने और छोटे विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग दी गई थी।