{"_id":"5cbcc931bdec22145d3856b6","slug":"131555876145-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह, जम्मू, अनंतनाग अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह, जम्मू, अनंतनाग अगले दौर में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लेह और जम्मू ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए श्रीनगर के सिंथेटिक टर्फ पर चल रही जेकेएसएससी यूथ फुटबाल लीग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर लड़कियों के वर्ग में अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कों के वर्ग में अनंतनाग ने बांदीपोरा को पछाड़कर अगले दौर में जगह बनाई। इन मुकाबलों में विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने के खास मौके नहीं दिए और एकतरफा जीत दर्ज की।
लड़कियों के वर्ग में लेह ने श्रीनगर को 3-1 से बाहर किया। लेह की खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव बनाकर खेला। टीम की ओर से सोनम अगमो ने शानदार मूव बनाते हुए बॉल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी जोश दिखाया और जिगमीत चूजीन ने दो गोल ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
दूसरे मुकाबले में जम्मू और बारामुला के बीच कांटे की टक्कर रही। आखिर में जम्मू के खिलाड़ी बाजी अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहे। टीम की ओर से डोलकर ने गोल्डन गोल ठोककर जीत दिलाई। हालांकि बारामुला के खिलाड़ी कई बार बॉल को लेकर गोल पोस्ट तक पहुंचे, मगर वे जम्मू की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में अनंतनाग ने बांदीपोरा को 3-0 से पछाड़ा
लड़कों के वर्ग में अनंतनाग ने सीधे मुकाबले में बांदीपोरा को 3-0 से पछाड़कर जीत दर्ज की। पहले हाफ में दोनों ओर से जोरदार हमले हुए। लेकिन दोनों ही ओर से रक्षापंक्ति मजबूत होने से किसी को कोई सफलता नहीं मिल पाई। दूसरे हाफ में अनंतनाग की ओर से आक्रमण तेज किए गए। टीम की ओर से तविश, मुसिब और साहिल ने एक-एक गोल ठोककर टीम को जीत तक पहुंचाया। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने महराज उद दीन वड्डू, साजिद यूसुफ, सतपाल सिंह, सलमान अशरफ, जावेद सौफी आदि पहुंचे।
आज के मुकाबले
सांबा बनाम श्रीनगर (ब्वॉयज वर्ग)
लेह बनाम जम्मू (गर्ल्स वर्ग)