फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   देश में जम्मू-कश्मीर बना बड़ा मुद्दा : अमित शाह

देश में जम्मू-कश्मीर बना बड़ा मुद्दा : अमित शाह

विज्ञापन
देश में जम्मू-कश्मीर बना बड़ा मुद्दा : अमित शाह
उधमपुर। देश में जहां भी जाओ जनता मोदी-मोदी के नारे लगा रही है। वह इन नारों से बता रही है कि देश का अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। देश में विकास मुद्दा बना हुआ है। इसके अलावा गरीबों के लिए किया गया काम और जम्मू-कश्मीर भी आज बड़ा मुद्दा है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित रैली की शुरूआत में यह बातें कहीं।
विज्ञापन

अमित शाह चॉपर से दोपहर करीब 3.35 पर सुभाष स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने अपना भाषण ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ के नारे के साथ शुरू किया। जनता ने भी नारे में साथ दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू व उधमपुर की जनता को बताने आया हूं कि कश्मीर के अंदर जो घटनाएं घट रही हैं, उसके साथ पूरे देश की जनता जम्मू की जनता के साथ खड़ी है। श्यामा मुखर्जी ने बलिदान देकर राज्य को देश के साथ बांधने का काम किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबके लिए सबसे बड़ा मुद्दा देश की सुरक्षा है। जब से देश का विभाजन हुआ है तब से ही प्रताड़ना को झेलते आए हैं। कांग्रेस व नेकां की सरकार में आतंकवादियों को किसी का खौफ नहीं था। जवानों के सिर काट कर ले जाते थे। यूपीए की सरकार मौनी बाबा की सरकार थी। नरेंद्र मोदी की सरकार में पाकिस्तान ने उड़ी हमला करवाया, तो मोदी सरकार ने पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक कर जवाब दिया। फिर भी पाकिस्तान नहीं सुधरा। फिर पाकिस्तान ने पुलवामा में हमला कराया, जिसमें हमारे देश के 40 जवान शहीद हुए। देश के अंदर इसको लेकर आक्रोश था। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक के डर से सीमा पर टैंक लगा दिए। लेकिन टैंक धरे के धरे रह गए और हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के कैंप तबाह कर दिए। पूरे देश ने इसकी खुशी मनाई। देश भर में मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया गया। मातम केवल दो स्थानों पर छाया हुआ था। एक पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा, एनसी और पीडीपी कैंप में। समझ में नहीं आता है कि इनको क्या परेशानी है। राहुल के गुरु शैम पित्रोदा बातचीत करने की बात कहते हैं। आतंकियाें के साथ ईलू-ईलू करना कांग्रेस पार्टी, पीडीपी, एनसी की पालिसी हो सकती है, लेकिन यह भाजपा की पालिसी नहीं है। वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
मोदी की कूटनीति से पाकिस्तान पड़ा अलग
अमित शाह ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने पूरे विश्व में छाती पीटना शुरू कर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के कारण किसी ने भी पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। पूरी दुनिया मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही। यह भारत की कूटनीति की बड़ी जीत थी।

प्रेस पर पाबंदी लगाने की बात कर रही कांग्रेस
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस प्रेस पर भी पाबंदी लगाने की बात कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने यह बात अपने घोषणा पत्र में कही है। कांग्रेस ने इमरजेंसी के दौरान अखबारों व दूरदर्शन कार्यालय पर ताला लगवाया था। अब प्रेस पर पाबंदी लगाने की बात कहकर इमरजेंसी की तरफ जाने का प्रयास कर रही है। भाजपा प्रेस की स्वतंत्रता के साथ खड़ी है। राहुल बाबा को अपने चुनाव घोषणा पत्र को लेकर आत्मचिंतन करना चाहिए।


मोदी सरकार में जम्मू को विकास का हुआ एहसास
नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कई तरह के विकास के काम हुए हैं। विशेष तौर पर जम्मू को पहली बार अनुभव हुआ कि विकास कैसा होता है। 65 साल तक एनसी, पीडीपी व कांग्रेस ने सौतेला व्यवहार कर जम्मू का विकास नहीं होने दिया। विकास ने कभी जम्मू की दहलीज पर कदम नहीं रखा। लेकिन मोदी के आने पर लोगों को विकास के लिए न तो नारे लगाने पड़े और न ही संघर्ष करना पड़ा। मोदी ने पहाड़ी लोगों को तीन प्रतिशत आरक्षण देकर वादा भी पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed