फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्कूल के बाहर धरना दे कर किया प्रदर्शन।

स्कूल के बाहर धरना दे कर किया प्रदर्शन।

विज्ञापन
स्कूल के बाहर धरना दे कर किया प्रदर्शन।
केंद्रीय विद्यालय के अध्यापक को सस्पेंड करने की मांग
विज्ञापन

देशभक्ति नारे लगाने पर विद्यार्थियों को मुर्गा बनाने वाले शिक्षक पर कार्रवाई न करने पर किया प्रदर्शन
एबीवीपी का कहना, स्कूल प्रशासन मामले को दबाने में लगा
अमर उजाला ब्यूरो
रियासी। सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र ज्योतिपुरम स्थित केंद्रीय विद्यालय में बीते शुक्रवार को देशभक्ति नारे लगाने पर विद्यार्थियों को दी गई सजा का मामला गर्माता जा रहाव है। बुधवार को विद्यार्थी परिषद ने स्कूल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान देर तक नारेबाजी की गई।
गौरतलब है कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सभी जगहों पर गुस्से व रोष की स्थिति बनी हुई है। बीते शुक्रवार को केवी स्कूल के कुछ विद्यार्थियों ने कक्षा में भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे, जो स्कूल के एक अध्यापक को बर्दाश्त न हुआ और उसने विद्यार्थियों को क्लास के बाहर निकालने के साथ मुुर्गा बनने की सजा दी। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों की पिटाई भी की गई और उनको स्कूल से निकालने को भी कहा गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने स्कूल में हुए सभी प्रकार के घटनाक्रम को एबीवीपी के सक्रिय सदस्यों को बताया था, जिसके बाद लिखित शिकायत डीएम को की गई। पांच दिन बीत जाने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई न होने पर परिषद के सदस्यों ने बुधवार को स्कूल गेट के बाहर धरना देते हुए अध्यापक को सस्पेंड करने की मांग उठाई। पुलिस के अधिकारियों के साथ ही सलाल प्रोजेक्ट के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रशासन से बातचीत की गई। विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि इस मामले में उचित कार्रवाई होगी। इस दौरान एबीवीपी की हुई एक पत्रकार वार्ता में कहा गया कि स्कूल प्रशासन मामले को दबाने पर लगा हुआ है। जांच के लिए गठित की गई कमेटी में दोषी अध्यापक को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘विद्यार्थियों को दी जा रही स्कूल से निकालने की धमकी’
परिषद के विभाग संयोजक विशाल सिंह विश्वविद्यालय प्रमुख अभिनव पनडोतरा, ऋषव बनाथिया, गौरव बाली, अभी बाली ने बताया कि स्कूल प्रशासन मामले को दबाने के साथ ही दोषी अध्यापक को बचाने में लगा हुआ है और देश के लिए नारे लगाने वाले विद्यार्थियों को डराया धमकाया जा रहा है। स्कूल से निकाले जाने तक की धमकी दी जा रही है और उनके परिजनों को भी परेशान किया जा रहा है। परिषद ने कहा कि अगर पांच दिनो में अध्यापक को सस्पेंड नही किया गया तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतर आएंगे।


नोट खबर के साथ बाक्स मेें लगायें।
रियासी। बुधवार को केंद्रीय विद्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू होने के तुरंत बाद ही एनएचपीसी के आलाधिकारी हरकत में आए गए और अन्य अधिकारियों के साथ ही मुख्य महाप्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ ही स्कूल प्रशासन से भी बातचीत की। बाद में स्कूल में हुई बैठक में प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया को अंदर नही जाने दिए जाने पर भी गुस्से का इजहार किया गया। गेट के बाहर सीआईएसएफ के साथ ही जम्मू कशमीर पुलिस के जवान भी काफी संख्या में खडे़ दिखे।

नोट खबर दो फोटो सहित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed