फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सिद्धड़ा में सेरी-टूरिज्म पायलट प्रोजेक्ट शुरू

सिद्धड़ा में सेरी-टूरिज्म पायलट प्रोजेक्ट शुरू

विज्ञापन
सिद्धड़ा में सेरी-टूरिज्म पायलट प्रोजेक्ट शुरू
जम्मू। पर्यटन सचिव रिगजिन सैंफिल और निदेशक सेरीकल्चर गुलजार अहमद शबनम (जेटीजीसी) ने शुक्रवार को अत्यधिक उन्नत सजावटी शहतूत के पौधे लगाकर तवी गोल्फ कोर्स सिद्धड़ा में सेरी-टूरिज्म के तहत एक पायलट प्रोजेक्ट को औपचारिक रूप से शुरू किया।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि अच्छी तरह से डिजाइन किए गए गोल्फ कोर्स की टर्फ से सटे माडल शहतूत गार्डन पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। इस परियोजना के निर्माण और निष्पादन में सेरीकल्चर विभाग के समर्थन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं पूरी होने से लोगों की आजीविका के साथ सीधे तौर पर जुड़े दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। जम्मू के जगती में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को शहतूत रोपण के माध्यम से सेरी-पर्यटन के तहत शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

निदेशक सेरीकल्चर ने सेरी-पर्यटन के विभिन्न पहलुओं की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पर्यटकों के लिए मनोरंजन के नए क्षेत्र खोलने के साथ-साथ सेरीकल्चर क्षेत्र के तहत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अधिक हरे स्थलों का निर्माण करेगा। जेटीजीसी आईएस गोल्फ कोर्स और उसके आसपास सेरी-टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। परियोजना कार्यकारी जम्मू जाविद अहमद, जिला सेरीकल्चर अधिकारी जम्मू फरहत अब्बास और सेरीकल्चर तथा पर्यटन विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed