{"_id":"5c3e3bfabdec2273521d95d1","slug":"131547582458-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के दो तस्करों को भुक्की के साथ पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के दो तस्करों को भुक्की के साथ पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गंग्याल पुलिस और नगरोटा पुलिस ने दो वाहनों से भुक्की बरामद की है। दोनों वाहन पंजाब की तरफ जा रहे थे। इसमें सवार तीन लोगों को भी पकड़ा गया है।
नगरोटा में पुलिस ने सेब से लदे एक ट्रक को रोका। जब इसकी तलाशी ली गई तो सेब की पेटियों में छुपाकर रखी गई 175 किलो भुक्की बरामद की गई। आठ पेटियों में इसके पैकेट बनाकर छुपाए हुए थे। यह ट्रक सोपोर में लोड किया गया था, जिसे पंजाब के लुधियाना पहुंचना था। पुलिस ने ट्रक के चालक नितिन शर्मा निवासी दबलैड़ आरएस पुरा को पकड़ा है।
इसी तरह ग्रेटर कैलाश में पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान पीबी 07 एयू 0531 नंबर की इंडिगो कार को रोका गया। यह कार श्रीनगर से पंजाब की तरफ जा रही थी। इसमें वरिंद्रजीत सिंह और सिकंदर सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब सवार थे। तलाशी में दो बोरियों में भुक्की मिली। करीब 35 किलो भुक्की बरामद हुई है। इसे श्रीनगर से लेकर आए थे और पंजाब ले जाना था।