फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   35-ए के समर्थन में किश्तवाड़ दूसरे दिन रहा बंद

35-ए के समर्थन में किश्तवाड़ दूसरे दिन रहा बंद

Sat, 01 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
35-ए के समर्थन में किश्तवाड़ दूसरे दिन रहा बंद
किश्तवाड़। जिले में दूसरे दिन भी 35-ए को लेकर बहुसंख्यक समुदाय ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। हालांकि अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानें आदि खुली रहीं।
विज्ञापन

वीरवार को अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। इस दौरान शहर में सुरक्षा कर्मियों की अच्छी खासी संख्या में तैनाती देखी गई। इस कारण बंद भी शांतिपूर्ण रहा। हालांकि बस अड्डे से वाहनों को चलने नहीं दिया गया। जुमे की नमाज के बाद बस अड्डा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 35-ए के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। इस दौरान कई धार्मिक नेताओं ने केेंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह 35-ए को हटाने का विरोध करते हैं। जामा मस्जिद के इमाम फारूक अहमद किचलू ने कहा कि हम हिंदुओं का भी आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने उनकी बात मानी और बंद का समर्थन किया। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि हमने किसी भी मचैल यात्री को परेशान नहीं किया। यह उनके खिलाफ साजिश है बदनाम करने की। उन्होंने कहा कि हमारा समाज अमन पसंद है। हम सबको 35-ए का लाभ मिलता है। इसके हटने से सभी का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed