{"_id":"5b03dda44f1c1bd0408b722b","slug":"131526980004-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधाधारी आश्रम से सटे जंगलों में लगी भीषण आग, कई पेड़ जलकर हुए खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधाधारी आश्रम से सटे जंगलों में लगी भीषण आग, कई पेड़ जलकर हुए खाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 22 May 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
जंगलों में लगी आग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जैसे-जैसे मौसम गर्म होता जा रहा है, वैसे-वैसे जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती रही हैं। पिछले दो दिन में शहर के दो अलग-अलग जंगलों में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने समय पर काबू तो पा लिया, लेकिन फिर भी इससे वन संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।
शहर के दूधाधारी आश्रम से सटे जंगलों में अचानक आग लग गई। आश्रम में काम कर रहे कुछ लोगों ने जंगलों से आग की लपटें निकलते देखी तो वन विभाग को सूचित किया। आश्रम परिसर के पास वन विभाग के कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने अपने अधिकारियों को सूचित किया व विभाग ने बिना समय गंवाए फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया।
आधे घंटे के भीतर ही दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। वन विभाग और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया व वन संपत्ति को अधिक नुकसान से बचा लिया।
विज्ञापन
बुधवार की शाम को शहर के बीजीएसबी विवि से सटे जंगलों में भी आग लगने की घटना हुई, पर वहां भी आग पर समय पर काबू पा लिया गया था।