{"_id":"5ad25e3f4f1c1ba67f8b4959","slug":"131523736127-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन टेबल से मरीज को रेफर करने पर बिफरे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन टेबल से मरीज को रेफर करने पर बिफरे परिजन
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। शनिवार को उपजिला अस्पताल मेंढर में आपरेशन टेबल से बिना कारण बताए एक मरीज को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल रेफर करने से परिजनों ने रोष जताया। उन्होंने उपजिला अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए आपरेशन थियेटर में आक्सीजन खत्म हो जाने के कारण मरीज को रेफर करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे अस्पताल प्रशासन की सरासर लापरवाही करार देते हुए कहा कि इससे मरीज की जान भी जा सकती थी।
मरीज के रिश्तेदार अख्तर खान ने बताया कि दो घंटे तक आपरेशन करने के बाद उसे उसी हालत में रेफर किया गया। इस बारे में ब्लाक मेडिकल अधिकारी डा. परवेज अहमद ने कहा कि हमारे पास आक्सीजन का पर्याप्त स्टाक है। हमने मरीज, जो कि मेरा रिश्तेदार भी है, उसे आपरेशन टेबल से इस लिए पुंछ रेफर किया, क्योंकि उसका अपेंडिक्स आपरेशन से पहले ही फट गया। इससे आपरेशन में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में डाक्टरों ने उसे पुंछ जिला अस्पताल, जहां उपकरण एवं सुविधाएं ज्यादा हैं, वहां भेजने का निर्णय लिया। हमने एक सर्जन सहित दो डाक्टरों को मरीज के साथ पुंछ भेजा है, उसकी जान बचाने के लिए न कि आक्सीजन की कमी के कारण।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर उपजिला अस्पताल मेंढर में एक मरीज शहीद खान, जो पेशे से एक जूनियर इंजीनियर है, को उपजिला अस्पताल मेंढर में अपेंडिक्स के आपरेशन के लिए भर्ती किया गया था। मरीज को आपरेशन थियेटर में ले जाने के कुछ समय बाद ही उसे आनन-फानन में पुंछ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में सीएमओ पुंछ मुमताज बटटी का कहना था कि मेंढर उपजिला अस्पताल के आपरेशन टेबल से मरीज को इसलिए रेफर किया गया, क्योंकि उसका अपेंडिक्स फट गया था। जहां तक आक्सीजन की बात है तो हमारे सभी अस्पतालों में यहां तक की हर एंबुलेंस में भी पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन है। इसके बावजूद इस मामले की जांच करवाई जाएगी।