{"_id":"5a78b7794f1c1b8c268b8a48","slug":"131517860729-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी से मिले
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर।जिला अस्पताल में नवजात की मौत के बाद एंबुलेंस की सुविधा न मिलने पर शव को गत्ते के डिब्बे में सुद्धमहादेव ले जाने के मामले में एडीसी ने नवजात के पिता व दादा से एडीसी ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद कमेटी ने शाम को अस्पताल जाकर डाक्टरों व अधिकारियों से भी जानकारी हासिल की है।
गौरतलब है कि 27 जनवरी को एक महिला को प्रसव के लिए चिनैनी से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया था। रविवार 28 जनवरी को शिशु के शव को सुद्धमहादेव ले जाने के लिए परिवार के सदस्यों ने अस्पताल से एंबुलेंस की मांग की थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मामला विधानसभा में उठा था, जिसके बाद डिप्टी स्पीकर ने इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए थे। आदेश के बाद उधमपुर के डीसी रविंद्र कुमार ने इसकी जांच के लिए एडीसी कृष्ण लाल के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया, जिसमें चार डाक्टर भी शामिल किए गए थे। कमेटी ने शनिवार को चिनैनी अस्पताल पहुंच कर पूछताछ की थी और चिनैनी में शिशु के पिता मशकूर अहमद और व दादा अकलदीन से भी पूछताछ की।
सोमवार को पिता और दादा को पूछताछ के लिए डीसी कार्यालय बुलाया गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों परिजनों के साथ एडीसी कृष्ण लाल ने दोनों से अस्पताल में हुई घटना के बारे में जानकारी ली। दोनों से बातचीत करने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे टीम जिला अस्पताल पहुंची, जहां घटना के दिन अस्पताल में तैनात डाक्टरों, अधिकारियों व एंबुलेंस के चालकों से पूछताछ की। टीम को दस दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।