फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कारगिल में माइनस 20.2 डिग्री तापमान

कारगिल में माइनस 20.2 डिग्री तापमान

Mon, 22 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कारगिल में माइनस 20.2 डिग्री तापमान
जम्मू। लद्दाख खित्ते के कारगिल जिले में बीती रात माइनस 20.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। यह इलाका रियासत में सबसे ठंडा बना हुआ है। लेह में तापमान माइनस 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर घाटी में भी न्यूनतम तापमान अधिकतर स्थानों पर माइनस में बना हुआ है। हालांकि जम्मू में लोगों को शुष्क ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कंडी इलाके के किसान आसमान की तरफ टक टकी लगाकर देख रहे है। बारिश न होने के चलते गेहूं की फसल के बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि मंगलवार 23 जनवरी को रियासत के कई इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जनवरी में अब तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा है। जम्मू में दिन का पारा लगातार सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री चढ़कर 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कश्मीर में कांगड़ी की मांग बढ़ी
जम्मू। बिजली की अघोषित कटौती के चलते कश्मीर संभाग में कांगड़ी की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। पिछले साल की तुलना में कांगड़ी की मांग लगभग दोगुनी दर्ज हुई है। चरार ए शरीफ के निवासी गुलाम मोहम्मद के अनुसार बिजली की कटौती और एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी की वजह से लोग पारंपरिक कांगड़ी से ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे है।
विज्ञापन

हिमस्खलन की चेतावनी
जम्मू। स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेब्लिशमेंट (सीएएसई) ने राज्य के विभिन्न जिलों में निम्न श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा, बांडीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह जिलों का जिक्र किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की हैं कि वह हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में न जाएं और जरूरी एहतियात बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed