फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रोजगार देने वाले युवाओं की जरूरत

रोजगार देने वाले युवाओं की जरूरत

Thu, 18 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रोजगार देने वाले युवाओं की जरूरत
कठुआ। महिला डिग्री कॉलेज कठुआ द्वारा जेकेईडीआई के सहयोग से उद्यमी कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर जम्मू विश्वविद्यालय के इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के प्लेसमेंट सेल के डीन प्रोफेसर दीपांकर सेन गुप्ता मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज भारत को रोजगार लेने वाले नहीं रोजगार देने वाले युवाओं की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को उद्यमी कौशल विकास के बारे में जानकारी दी और युवाओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को रोजगार प्रदान कर पाने कई प्रकार की समस्याएं हैं। ऐसे में युवाओं को कौशल विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर जेके ईडीआई के रिसोर्सपर्सन ने भी अपने व्याख्यान में युवाओं को उद्यमी कौशल विकास की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि स्वरोजगार की तरफ युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए ताकि आने वाले समय में वह केवल रोजगार पाने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले भी बन पाएं। इसलिए युवाओं को बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर कुलविंदर कौर उपस्थित थी और उसके साथ साथ कॉलेज का स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed