फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   129 machines were installed in the Kashmir Valley for snow removal

कश्मीर घाटी में बर्फ हटाने के लिए 129 मशीनें लगाईं गईं

Fri, 06 Jan 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 06 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
129 machines were installed in the Kashmir Valley for snow removal
बर्फ हटाती मशीन - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घाटी में बर्फबारी के बाद उत्पन्न हालात की समीक्षा की। उन्होंने कई क्षेत्रों का दौरा कर बर्फ हटाने के कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने राजमार्गों तथा अंतर जिला व आंतरिक सड़कों से रातभर बर्फ हटाकर रोड क्लीयर करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


खासकर अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों को जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता पर खोलने के निर्देश दिए। लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उसके समाधान का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खानयार, रैनावाड़ी, हजरतबल, शालीमार, बाबा देंब, सैदाकदल तथा अन्य इलाकों का दौरा कर बर्फ हटाने के चल रहे कार्यों को देखा। बैठक में उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि ज्यादा बर्फबारी न होने पर भी ट्रैफिक जाम और वाहनों के फिसलने की घटनाओं की रिपोर्ट प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बर्फ हटाने, निकासी और अन्य बहाली पर काम साथ काम करने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। निर्बाध जलापूर्ति और राशन आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि बर्फ हटाने के लिए 129 मशीनें लगाई गई हैं। इसमें 20 श्रीनगर शहर में तैनात है।

अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र सुचारु रूप से चल रहे हैं। दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और एंबुलेंस भी तैयार हैं। 21 से 28 दिनों के लिए ईंधन का पर्याप्त भंडार है। बर्फबारी से 25 से 30 प्रतिशत सूख गए जलस्त्रोत रीचार्ज हुए हैं। सभी जलापूर्ति योजनाएं सुचारु काम कर रही हैं। पानी के 104 टैंकरों को तैयार रखा गया है। विभिन्न इलाकों से बर्फ निकासी के लिए 40 टीमों की तैनाती की गई है।


निचले इलाकों में जल निकासी के लिए 18 स्टेशन तथा 60 मोबाइल पंप इकाइयां लगाई गई हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट बीकन के अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ हटाने और यात्रियों की आवाजाही के बारे में जानकारी ली। बैठक में डिवकाम बसीर ए खान, आईजी एसजेएम गिलानी, डीसी डा. फारूक अहमद लोन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed