फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   126 battalion of Central Reserve Police Force got first place in yoga competition.

Jammu News: 126 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को योगा प्रतियोगिता में पहला स्थान

विज्ञापन
126 battalion of Central Reserve Police Force got first place in yoga competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। तीन दिवसीय अंतर बटालियन एवं समूह केन्द्र योगा प्रतियोगिता का समापन वीरवार को 160 वीं वाहिनी मुख्यालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नगरोटा में हुआ।
प्रतियोगिता में जम्मू सेक्टर के अंतर्गत आने वाली 13 बटालियनों तथा 2 समूह केन्द्र के कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को योगा मानकों के आधार पर कराया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं मंत्र, सर्वमंगल कामना प्रार्थना व शान्ति पाठ और टीचिंग स्किल इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने कौशल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 126 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने प्रथम स्थान, 160 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने द्वितीय स्थान और 121 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में हरिओम खरे कमांडेंट 160 बटालियन मुख्य अतिथि, अंगम नरेश सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, कमलजीत कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, दिनेश कुमार शर्मा-उप कमांडेंट और धनराज सहायक कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी गण और जवान उपस्थित थे। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed