फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   125 doctors will be sacked

बर्खास्त किए जाएंगे काम पर न आने वाले 125 डाक्टर

Sat, 11 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 11 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
125 doctors will be sacked

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि नोटिस के बावजूद सेवाओं पर न लौटने वाले अनाधिकृत स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात करीब 125 डाक्टरों को आने वाले कुछ दिनों में बर्खास्त किया जा सकता है। जम्मू कश्मीर गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन जम्मू के एकदिवसीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि रियासत में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को पटरी पर लाने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार की सेवाएं देने में डाक्टरों के अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ से लेकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का भी हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शर्त बस इतनी हैं कि अनुशासन से काम चले और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि नशाखोरी से युवा वर्ग रास्ता भटक रहा है। उनकी कोशिश है कि ड्रग पालिसी रियासत में बनाई जाए। मंत्री ने कहा कि फार्मासिस्टों को पदोन्नति देने का काम भी जल्द होगा।
विज्ञापन


डीपीसी की जाएगी। राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए छह नई डायलसिस मशीनें र्लाई गई हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा निदेशक डा. बीएस पठानिया ने कहा कि 25 से पांच मई तक डीपीसी की जाएगी। इससे पूर्व एसोसिएशन के प्रधान सुशील सूदन ने मंत्री का स्वागत किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहते हुए फार्मासिस्टों की मांगों को भी दर्शाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed