{"_id":"b91bc37a256e6997ef5e764b1b928e42","slug":"124-public-schools-student-numbers-zero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल 124 में विद्यार्थी संख्या जीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल 124 में विद्यार्थी संख्या जीरो
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Mar 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में 124 सरकारी (प्राइमरी) स्कूल बिना विद्यार्थियों के ही चल रहे हैं। खुलासा हैरान करने वाला है, लेकिन यह पूरी तरह सत्य है। कश्मीर संभाग में 74 सरकारी स्कूल विद्यार्थी संख्या जीरो होने के बावजूद खुले हुए हैं और शिक्षकों को वेतन भी मिल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में ऐसे पचास स्कूल बिना विद्यार्थियों के रनिंग मोड में हैं। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने सोमवार को विधान परिषद में यह चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
नेकां सदस्य डा. शहनाज गनेई के प्रश्नकाल में स्कूलों में शिक्षकों की कमी से संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने एक मार्च को ही सत्ता संभाली है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने पाया है कि जम्मू में पचास और कश्मीर में 74 सरकारी प्राइमरी स्कूल बिना विद्यार्थियों के ही चल रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह जम्मू संभाग में 3611 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी की संख्या केवल एक से बीस तक ही है। यही हाल कश्मीर संभाग में भी है। वहां पर 1383 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या एक से लेकर पचास तक ही है।
कम संख्या वाले स्कूलों के लिए बनेगी नीति
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सिफर संख्या वाले स्कूलों के अलावा कम संख्या वाले स्कूलों के लिए नीति निर्धारित होगी। उनका कहना है कि ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा, जहां विद्यार्थियों की संख्या कम है।