{"_id":"5b9c0e09867a557ed049173f","slug":"121536953865-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्\nध देखे जाने पर सुनाड़ी गांव में चलाया सर्च आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग् ध देखे जाने पर सुनाड़ी गांव में चलाया सर्च आपरेशन
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सुनाड़ी गांव में दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। इस पर पुलिस और सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान जवानों ने घरों के अलावा जंगल को भी खंगाला। हालांकि शाम तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
सुनाड़ी गांव की रेखा देवी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे दो ऊंचे कद से काले कपड़े पहले दो आदमी उसके घर आए और उससे 40 रोटियां और सब्जी बनाने को कहा। दोनों ने पीठ पर दो बड़े-बड़े बैग भी टांग रखे थे। दोनों ने रोटी व सब्जी बनाने के बाद जंगल की तरफ आकर देने को कहा। साथ ही किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी भी दी। दोनों के जाने के बाद उसने इसके बारे में गांव के पूर्व सरपंच को बताया और पूर्व सरपंच ने पुलिस स्टेशन रैंबल में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और सेना के साथ संपर्क कर सुनाड़ी पहुंच कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।
सेना और पुलिस की टीम ने सुनाड़ी व कैंबल डंगा में सभी जंगल, नाले, शिक्षण संस्थान, घरों में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके साथ ही महिला से भी पूछताछ की। सर्च आपरेशन के दौरान सेना व पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन महिला के सिवा किसी ने भी दो संदिग्ध देखने की बात नहीं मानी। सर्च आपरेशन शाम करीब पांच बजे तक चला, लेकिन पुलिस व सेना के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद सभी वापस लौट गए। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कुछ जवानों को सुनाड़ी के आसपास तैनात रखा है।
विज्ञापन
घंटों घरों में दुबके रहे ग्रामीण
सुबह जब ग्रामीणों को दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली तो सभी अपने घरों के अंदर दुबक गए। पुरुषों ने महिलाओं व बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकाला। सेना व पुलिस के पहुंचने पर कुछ पुरुष घरों से बाहर निकले और सेना व पुलिस का सर्च आपरेशन में सहयोग करने लगे। जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते की जानकारी ग्रामीणों ने ही दी। जब तक सर्च आपरेशन चलता रहा, तब तक सुनाड़ी व कैंबल डंगा में डर का माहौल बना रहा।
शहर में भी बना रहा डर का माहौल
दो संदिग्धों के देखे जाने के बाद शहर में भी डर का माहौल रहा। इसके अलावा दिन भर लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। दो संदिग्ध देखने की अफवाह सुबह ही शहर में फैल चुकी थी। लोग एक दूसरे को मैसेज कर इसकी जानकारी दे रहे थे और कुछ फोन पर सूचित कर रहे थे। इसी कारण कई लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इसके अलावा कई लोगों ने जम्मू जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
महिला द्वारा संदिग्ध देखे जाने के दावे के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और सेना के साथ सर्च आपरेशन शुरू कर पूरे इलाकेे को खंगाला गया। चप्पे चप्पे पर जांच की गई, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा है। सर्च आपरेशन पूरा करने के बाद कुछ हाथ न लगने के बाद भी पुलिस अलर्ट है।खपूरे इलाके की गतिविधि पर नजर रखी गई है।
रईस मोहम्मद भट, एसएसपी, उधमपुर