{"_id":"5b562e0a4f1c1b40748b6a0d","slug":"121532374538-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर प्रभावित रही वैष्\nणो देवी हेलीकाप्\nटर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर प्रभावित रही वैष् णो देवी हेलीकाप् टर सेवा
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। बारिश और धुंध की वजह से सोमवार को भी वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पिछले करीब बीस दिनों से पहाड़ों पर धुंध और बारिश होने से कटड़ा से सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हो रही है। सोमवार को भी कुछ उड़ाने भरने के बाद हेलीकाप्टर सेवा को बंद करना पड़ा। इसकी वजह से दिनभर यात्रियों को हेलीपैड पर इंतजार करते देखा गया। बारिश रुकने के बाद यात्रियों को घोड़े और पालकी का सहारा लेकर भवन मार्ग की तरफ बढ़ते देखा गया। बारिश के दौरान बाण गंगा से भवन तक मार्ग पर बनाए गए शेड भक्तों के लिए राहत भरे रहे। यात्रियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। उधर, पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शाम तक 15 हजार के करीब यात्री अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे, जबकि पंजीकरण कक्ष बंद होने में अभी समय बाकी था।