{"_id":"5b0c59aa4f1c1b8a6e8b5261","slug":"121527536042-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ पीएचई कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ पीएचई कर्मियों का प्रदर्शन
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर तहसील मुख्यालय में पीएचई विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्य सड़क पर धरना दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ बेवजह मारपीट की है। करीब घंटा भर तक प्रदर्शन के बाद पुलिस और पीएचई कर्मचारियों के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझा। इसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
मेंढर कस्बा स्थित डाक बंगला के बाहर मेंढर जम्मू मार्ग पर पीएचई विभाग के दर्जनों कर्मचारी एकत्र हुए, जहां उन्होंने सड़क पर धरना देते हुए मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की है। इस मामले को लेकर एसडीपीओ मेंढर रियाज इकबाल तांत्रे से जब मीडिया ने फोन पर बात की, तो उनका कहना था कि पुलिस के पास क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की थी कि पीएचई के कई कर्मचारी प्राईवेट टैंकर वालों को पानी बेचते हैं, जिसे आगे लोगों को महंगे दामों पर बेचा जाता है। इस पर कुछ पंपिंग स्टेशनों पर जाकर कर्मचारियों को ऐसा करने से मना किया गया। किसी से कोई मारपीट नहीं की गई। इस बीच दोनों पक्षों के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रदर्शनकारी-कर्मचारियों और पुलिस के बीच बातचीत कर सुलह किए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।