फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मूसा ने पाकिस्तान के खिलाफ उगली आग

J&K: आतंकी जाकिर मूसा ने पाकिस्तान के खिलाफ उगली आग, कह दी ये बड़ी बात

Mon, 26 Feb 2018 05:20 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
मूसा ने पाकिस्तान के खिलाफ उगली आग
zakir musa - फोटो : FILE PHOTO

आतंकी जाकिर मूसा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उसने पाकिस्तान के खिलाफ आग उगला है। कहा है कि पाकिस्तान हमेशा अपने लिए आतंकियों का इस्तेमाल करता रहा है।

विज्ञापन


जब भारत के साथ रिश्ते ठीक हों तो आतंकियों को जेलों में बंद कर दिया जाता है और जब ठीक न हो तो कश्मीर की ओर धकेल दिया जाता है। वीडियो में उसने कहा है कि अफजल गुरू ने जेल में लिखी किताब आइना में साफ कहा है कि पाकिस्तानी आतंकियों की शहादत और उनके ख़ून के साथ एक ही सूरत में वफादारी होगी अगर जेहाद-ए-कश्मीर को पाकिस्तानी हुकूमत और एजेंसियों की नीतियों से अलग रखा जाए।
विज्ञापन


पाकिस्तान की हुकूमत अमेरिका की ग़ुलाम है और इनसे उम्मीद रखना जेहाद की तौहीन है। हम इसी राह पर चलते हुए कश्मीर को आजाद कराकर अफजल के ख्वाब को पूरा करेंगे। वीडियो में उसने नौजवानों से अपील की कि शैतानी कामों से दूर रहकर अपना ईमान कायम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्लाह की राह पर चलें और उसके सिपाही बनें। कहा कि पाकिस्तानी और अफगानी आतंकियों में शहादत का जज्बा है, जो कश्मीर के लिए कर दिखाया है। सज्जाद अफगानी, दुजाना, अबु कासिम का नाम लेते हुए कहा कि इन सबने अपने जज्बे से कश्मीर का रुख किया था न कि किसी के कहने पर।


कहा कि इस समय भारतीय सेना की चाल को समझना होगा और उसके कमजोर पक्ष पर वार करना होगा। पिछले कुछ समय से उस पर और अंसार पर कुछ लोगों ने तोहमतें लगाई हैं जिन्हें वह और उसके साथी अपने ख़ून से जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed