फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कामगारों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया

कामगारों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया

Thu, 08 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
कामगारों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया
कठुआ। भवन निर्माण कामगार यूनियन ने धरने के तीसरे दिन शहीद भगत सिंह पार्क से जिला सचिवालय तक जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला सचिवालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी अतिरिक्त जिला उपायुक्त को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के महासचिव राजकुमार ने कहा कि मजदूरों को मिल रहे अधिकारों में सरकार और श्रम विभाग द्वारा निरंतर कटौती कर रहा है। इसके विरोध को लेकर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि मजदूरों की मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन भी अतिरिक्त जिला उपायुक्त को सौंपा गया है, जिसमें श्रम विभाग द्वारा पिछले एक साल से लेबर कार्ड बनाने के बाद भी आवेदन पत्र लिए जाने के बाद भी पासबुक जारी किए जाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि इसमें दूसरी मांग में पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को शादी के समय मिलने वाली राशि को भी रद्द किए जाने का विरोध जताया और इस योजना को फिर से बहाल करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में भवन निर्माण के कार्यों से जुड़े मजदूरों के लिए पेंशन लगाए जाने की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द मजदूरों की मांगें पूरी नहीं की गई तो मजदूर सड़कों पर उतर चक्का जाम कर देेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed