फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   12 lakh cheated in the name of getting a job, supplementary charge sheet presented

नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, सप्लीमेंटरी चार्जशीट पेश

विज्ञापन
12 lakh cheated in the name of getting a job, supplementary charge sheet presented
जम्मू। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के एक मामले में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। हालांकि, मुख्य आरोपी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

2019 में अरनिया के अला गांव निवासी अशोक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। अन्य आरोपियों के साथ मिलकर युवाओं से 12 लाख रुपये की ठगी की गई। इस शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले की शुरुआती चार्जशीट पहले से ही दायर कर दी गई थी। यह चार्जशीट आरोपी के सहयोगी पवन कुमार और सरूप लाल निवासी बाड़ी ब्राह्मणा के खिलाफ थी। बता दें कि मक्खन सिंह, रंजीत सिंह, सुनील सिंह और राकेश कुमार सभी निवासी उधमपुर ने क्राइम ब्रांच को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे हैं। श्रीनगर एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की थी। मामले की जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर पीड़ितों को दे दिए और बदले में लाखों रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed