फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गंदगी, बदबू से हर तरफ बुरा हाल

गंदगी, बदबू से हर तरफ बुरा हाल

विज्ञापन
गंदगी, बदबू से हर तरफ बुरा हाल
उधमपुर। साफ-सफाई न होने से शहर में हर तरफ गंदगी नजर आने लगी है। वहीं हड़ताल को गंभीरता से नहीं लेने के परिणाम सामने आने लगे हैं। कई जगह तो गंदगी के ढेर से आती बदबू के कारण बुरा हाल है। वहां से गुजरने में भी परेशानी आ रही है। वहीं बीमारियां फैलने की चिंता भी सताने लगी है।
विज्ञापन

सफाई न होने के कारण पूरे शहर में कई टन गंदगी जमा हो चुकी है। जिस तरफ भी नजर दौड़ाई जा रही है वहीं गंदगी फैली हुई नजर आ रही है। चार दिन से गंदगी न उठाए जाने के कारण शहर की हर सड़क व गली गंदगी से भरी हुई नजर आ रही है। उधर, डंपिंग स्टेशन के पास से शहरवासियों का निकलना मुश्किल हो चुका है। कई स्थानों पर शहरवासियों के घरों के बाहर ही डंपिंग स्टेशन बनने लगे हैं। हड़ताल के बढ़ने पर शहरवासियों का भी रोष बढ़ रहा है। शहरवासियों का कहना है कि जिस प्रकार दिन प्रतिदिन हड़ताल आगे बढ़ती जा रही है, उनकी चिंता भी बढ़ती जा रही है। अगर सरकार व जिला प्रशासन ने इससे गंभीरता से लेकर हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए प्रयास नहीं किए तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम सामने आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed