{"_id":"5b71e87142c7925da26517b3","slug":"11534191729-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर जमा पानी निकाल रहे पति-पत्नी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर जमा पानी निकाल रहे पति-पत्नी की करंट से मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार तड़के सूरनकोट तहसील में मूसलाधार बारिश और आंधी के बीच बिजली का मुख्य तार टूट कर नीचे गिर गया। अपने घर के बाहर जमा पानी निकाल रहे पति-पत्नी उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान मरेद हुसैन (58) पुत्र ताजदीन और नज्मां बी (55) पत्नी मरेद हुसैन निवासी गांव फजलाबाद चिट्टी बट्टी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएचओ सूरनकोट अंजर मीर ने मौके पर पहुंच कर शवों का पंचनामा भर कर मामला दर्ज कर शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूरनकोट तहसील के गांव फजलाबाद चिट्टी बट्टी निवासी मरेद हुसैन के मकान में क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का भारी मात्रा में पानी घुसने लगा था। ऐसे में मरेद हुसैन और उसकी पत्नी नज्मां बी अपने मकान के पीछे पानी रोकने के लिए नाली निकालने का काम करने लगे। इसी बीच अचानक बारिश के साथ चल रही तेज हवा से एक पेड़ जहां वह काम कर रहे थे उसके ऊपर से गुजर रहा बिजली की तार टूट गया। तार टूटने के बाद पति पत्नी के ऊपर गिर गया, जिससे नीचे पानी जमा होने और दोनों के भीगे होने से उनको जोरदार करंट लगा और एक चीख के साथ दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
उनकी चीख सुन कर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पति-पत्नी बिजली की तार में फंसे मृत पड़े हैं। कुछ दूरी पर उनकी टार्च जल रही है। इस पर लोगों ने तत्काल सूरनकोट थाने में मामले की जानकारी दी। कुछ ही समय बाद एसएसओ सूरनकोट पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई बंद करवा कर दोनों शवों को वहां से उठाया और कानूनी कार्यवाही पूरी की। देर शाम दोनों को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।