{"_id":"5b3fd51a4f1c1bc5248b4f0c","slug":"11530909978-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय गान के अनादर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय गान के अनादर पर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा फ्रंट एंड शिव सेना ने राष्ट्रीय गान के अपमान पर जानीपुर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि कश्मीर के एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय गान का अपमान किया गया है। समारोह में राष्ट्रीय गान के दौरान छात्रों का एक समूह बैठा ही रहा। इसकी वीडियो फुटेज भी जारी हुई है। वीडियो में कुछ छात्र बैठे हैं जबकि कुछ वीडियो बना रहे हैं। राष्ट्रीय गायन का सभी को आदर करना जरूरी है। इससे छात्रों के बीच गलत संदेश गया है। राष्ट्रीय गान के महत्व को भुलाया जा रहा है। घाटी में युवाओं की विचारधारा को बदला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाए। भारत के लोगों का दायित्व है कि वे राष्ट्र गान का आदर करें। प्रदर्शन में बंटू, निक्कू, कालू, गीता, नरेश, राम पाल, रानो, सुनीता, गीता, अभिषेक और अन्य शामिल रहे।