फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना प्रदर्शन जारी

आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना प्रदर्शन जारी

Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना प्रदर्शन जारी
कठुआ। लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। वे मंगलवार को हाईवे जाम करने की तैयारी में ड्रीम लैंड पार्क में एकत्रित हुई लेकिन पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला दिया और पार्क में ही धरना जारी रखने को कहा, जिसके बाद मंगलवार का धरना समाप्त होने तक पुलिस पार्क में ही मौजूद रही।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसीलदार जय सिंह, डीएसपी मुख्यालय एसएस संबयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आंगनबाड़ी वर्करों को गत दिवस की इनपुट के बारे में जानकारी दी और कहा कि हाई अलर्ट होने के कारण उन्हें हाईवे पर नहीं जाने दिया जाएगा। महिला पुलिस बल के साथ आए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें करीब आधे घंटे तक समझाया और उसके बाद सारा दिन धरना समाप्त होने तक पार्क में ही मौजूद रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों ने कहा कि सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। पत्थरबाजों को सरकार पैसे और नौकरी दे रही है और जो आग ही सरकार का काम कर रही हैं उनके देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारें लोगों के लिए काम करने में सक्षम नहीं हैं। देश में धर्म की राजनीति करके लोगों के बुनियादी अधिकारों का हनन किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार आम लोगों की दुख तकलीफ दूर करने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें भी पत्थर उठाने को मजबूर न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed