फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बंदरों के आतंक से बचाया जाए

बंदरों के आतंक से बचाया जाए

Thu, 18 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
बंदरों के आतंक से बचाया जाए
बिलावर। बंदरों के आतंक से परेशान इलाके के किसानों ने सरकार से उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इसके अलावा इलाके के युवाओं को कृषि और बागवानी के प्रति आकर्षित करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को यहां हुई किसान सभा की बैठक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हरिचंद जलमेरिया ने कहा कि इलाके में लगातार बढ़ रही बंदरों की तादाद ने किसानों की नीद उड़ा कर रख दी है। फसल पर बढ़ते ही बंदरों के हमलों से परेशान किसान खेतीबाड़ी से मुंह मोड़ रहे हैं। यदि जल्द समस्या पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में कोई भी किसान खेतीबाड़ी करता नजर नहीं आएगा। उन्होंने सरकार से कहा कि इलाके के किसानों को बंदरों के आतंक से बचाने के लिए जल्द उपयुक्त समाधान निकाला जाए। ताकि किसान बिना किसी खौफ के खेतीबाड़ी कर सके।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने इलाके के युवाओं को खेतीबाड़ी और बागवानी के प्रति आकर्षित करने के लिए इलाके में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। जलमेरिया ने सरकार से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और अस्पतालों में डॉक्टरों के खाली पद भरने की भी मांग की। बैठक में डॉक्टर घनशाम चाढ़क, जगदेव सिंह, शरण दास, शिव रतन खजूरिया, हरिचंद मयान, कमलदेव सिंह, काकू राम, छत्तर सिंह, अंग्रेज सिंह व अन्य कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह।
बिलावर। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को गणमान्य नागरिकों की एक बैठक एडीसी जोगिंद्र सिंह राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया गया कि हर साल की तरह इस बार भी उप जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। एडीसी ने तमाम लोगों को बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है, लिहाजा सभी को इसका हिस्सा बनना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed