फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   112 pages report on kashmir flood

कैसे शुरु हुई थी कश्मीर में तबाही, पढ़ें रिपोर्ट

Fri, 09 Jan 2015 10:52 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
112 pages report on kashmir flood

राज्य में सितंबर में आई बाढ़ को लेकर डिपार्टमेंट आफ इकोलोजी, इनवायरमेंट एंड रिपोट सेंसिंग जेएंडके गवर्नमेंट की तरफ से 112 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट में बाढ़ के कारण और बाढ़ से निपटने की कमियों को सामने रखा गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट को तैयार करने में एनआरएससी हैदराबाद ने भी पूरा सहयोग किया है। रिपोर्ट को विभागीय डायरेक्टर सुरेश चुग के दिशा निर्देश में तैयार किया गया है। रिपोर्ट में बाढ़ का मुख्य कारण भारी बारिश और जल निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होना बताया गया है, जिसके कारण जम्मू और कश्मीर के लोगों ने ऐसी तबाही देखी, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार तीन दिन में पूरे जम्मू और कश्मीर प्रांत में चार से लेकर छह सितंबर तक तीन दिन में 650 एमएम के करीब बारिश रिकार्ड की गई। कश्मीर में छोटे नाले झेलम नदी में जा मिले और झेलम नदी उफान पर आ गई और कुछ ही घंटों में झेलम के पानी ने निकासी के लिए स्थान होने के कारण शहर की तरफ रूख कर लिया। बारिश जम्मू और कश्मीर के साथ लद्दाख संभाग में भी रिकार्ड की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब मची तबाही

112 pages report on kashmir flood

रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे पहले कब जम्मू और कश्मीर संभाग में बारिश ने तबाही मचाई थी और किस प्रकार हालात राज्य में तैयार हुए थे।

जम्मू संभाग में 1903, 1908, 1926, 1942 और 1988 में भारी बारिश के बाद तबाही हुई थी। सैकड़ों लोग इससे प्रभावित हुए थे। कश्मीर संभाग में 1903, 1911, 1917, 1992 में बारिश ने भारी तबाही मचाई थी।
 
उधमपुर में बरसी ज्यादा बारिश-

रिपोर्ट बताया गया है कि सितंबर में तबाही मचाने वाली सबसे अधिक बारिश उधमपुर जिले में हुई थी। उधमपुर में सितंबर में सामान्य बारिश 68 एमएम होती है, लेकिन सितंबर में बारिश 605 एमएम रिकार्ड की गई।

इसके बाद अधिक बारिश रियासी जिले में हुई थी। रियासी में सामान्य बारिश 54.2 एमएम होनी थी, लेकिन हुई 556 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed