फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   112 doctors who were absent for 17 years in Jammu Kashmir sacked

Doctor dismissed: जम्मू-कश्मीर में 17 वर्षों से गैरहाजिर 112 डॉक्टर बर्खास्त, खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती 

Tue, 21 Jun 2022 02:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 Jun 2022 02:44 AM IST
सार

जम्मू में लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकांश कर्मियों को पहाड़ी इलाकों में तैनात किया गया था। कुछ चिकित्सक 17 सालों से गायब थे। 

विज्ञापन
112 doctors who were absent for 17 years in Jammu Kashmir sacked
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कई वर्षों से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 112 डॉक्टरों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। इनमें मेडिकल ऑफिसर, कंसलटेंट सर्जन, कंसलटेंट मेडिसिन, बी ग्रेड स्पेशियलिस्ट ऑॅर्थोपेडिक्स, बी ग्रेड फिजिशियन, बी ग्रेड आप्थाल्मोलॉजी, बी ग्रेड स्पेशियलिस्ट गायनी, डेंटल सर्जन आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

नोटिस का डॉक्टरों ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब

इनमें 12 प्रोबेशन और बाकी 100 डॉक्टर दो से 17 साल की अवधि से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद इन डॉक्टरों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

विज्ञापन

दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों में तैनाती थी 

इनमें अधिकांश डॉक्टरों की दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों में तैनाती की गई थी, लेकिन ये ड्यूटी से नदारद रहे। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने इनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया बर्खास्त

डॉ. रोमोत्रा रोहिणी कृष्ण, डॉ. अजयदीप सिंह, डॉ. अब्दुल हमीद, डॉ. मुदस्सर, डॉ. सोबिया माजिद, डॉ. हनीफ मकबूल, डॉ. मोहम्मद शफीक रुबानी, डॉ. एजाज अहमद भट्ट, डॉ. विजय कुमार, डॉ. साहिल कोहली, डॉ. नमिता कौल, डॉ. संजय साधु, डॉ. भावना रैना, डॉ. साबहिया फिरदौस, डॉ. पवन पुनीत, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. आशु डोगरा, डॉ. विनीत महाजन, डॉ. मिशाह आफशीन, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. साहिल गुप्ता, डॉ. निर्दोष महाजन, डॉ. निखिल महाजन, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ. सुनीता, डॉ. राधिका गुप्ता, डॉ. कर्ण डांग, डॉ. तजामुल हुसैन, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. वसीम रशीद, डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. नुसरत जाबीन, डॉ. परवेज सज्जाद, डॉ. फैजाना महराज, डॉ. जुबेर खुर्शीद, डॉ. शेख इमरान, डॉ. मुज्जफर रशीद, डॉ. वसीम उल रहमान, डॉ. ओमेश्वर सिंह, डॉ. अंकुश सडोत्रा, डॉ. योशिता महाजन, डॉ. शिवानी पनहोत्रा, डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. इरफान नजीर, डॉ. मोहम्मद सलीम बाबा, डॉ. रूबिया  रिहान, डॉ. लुबाना नबी, डॉ. सुहेल जहूर, डॉ. अंकुर मल्होत्रा, डॉ. सचिव गंडोत्रा, डॉ. तिलक राज, डॉ. सूर्य अजीज, डॉ. विक्रांत परिहार, डॉ. हतीश कुमार, डॉ. शाबिया फरीद, डॉ. ज्योति कौल।


लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 112 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब इन खाली पदों को दोबारा भरने के लिए भर्ती एजेंसी को कहा जाएगा। जल्द ही नई भर्ती करवाई जाएगी। - मनोज कुमार द्विवेदी, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed