फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   श्रीनगर से लौट रहे सैलानियों के वाहन पर गिरा पत्थर, एक की मौत

श्रीनगर से लौट रहे सैलानियों के वाहन पर गिरा पत्थर, एक की मौत

विज्ञापन
श्रीनगर से लौट रहे सैलानियों के वाहन पर गिरा पत्थर, एक की मौत

विज्ञापन
रामबन। पर्यटकों के वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक सैलानी में मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

महाराष्ट्र के रहने वाले 12 पर्यटक रविवार को एक वाहन में सवार होकर कश्मीर से लौट रहे थे। सुबह करीब चार बजे जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामसू इलाके में वाहन पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। इसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग व वाहन चालक मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने अन्य लोगों की सहायता से सभी को उपचार के लिए पीएचसी रामसू पहुंचाया। तब तक सुनील वैष्णोपांत काठी, निवासी 34 अशोक नगर रोड विरसावारकर नगर जिला नासिक महाराष्ट्र ने दम तोड़ दिया। घायलों में सुनील की पत्नी मनीषा (39), विलास आनंद कुमार (43), और मयूरी कुमबेर शामिल हैं। तीनों घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कर उनके साथियों को सौंप दिया गया है। एसएसपी रामबन अनिता शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन रामसू में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed