फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पूर्व विधायक के बयान पर भड़के रेहड़ी फड़ी वाले

पूर्व विधायक के बयान पर भड़के रेहड़ी फड़ी वाले

विज्ञापन
पूर्व विधायक के बयान पर भड़के रेहड़ी फड़ी वाले
उधमपुर। पूर्व विधायक की तरफ से रेहड़ी, फड़ी वालों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में सोमवार को रेहड़ी व फड़ी वालों ने पैंथर्स पार्टी के बैनर तले पूर्व विधायक का पुतला जलाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर पूर्व विधायक ने अपने बयान को लेकर माफ नहीं मांगी तो सभी प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

पैंथर्स नेता पवन सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे रेहड़ी व फड़ी वालों ने सलाथिया चौक पर पूर्व विधायक पवन गुप्ता का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पवन सिंह ने कहा कि रविवार को पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता ने कहा था कि पैंथर्स पार्टी के राज्य अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने रामनगर से रेहड़ी व फड़ी को उधमपुर लाकर बसाया और इसी कारण पूरा शहर रेहड़ियों व फंड़ियों से भर गया है और इससे शहर की यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई है। पूर्व विधायक के बयान के जरिए गरीब रेहड़ी व फड़ी वालों को अपमान किया है। अगर रामनगर से लोग उधमपुर आकर रेहड़ी व फड़ी लगा कर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं तो इससे पूर्व विधायक को परेशानी क्या है। अगर शहर में बाहरी राज्य के लोग रेहड़ी व फड़ी लगाकर काम कर सकते हैं तो फिर रामनगर, भगाम, घोरड़ी, बरमीन के लोग रेहड़ी लगाकर काम क्यों नहीं कर सकते हैं। पूर्व विधायक के इस बयान का सभी विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि पूर्व विधायक अपने बयान को लेकर रेहड़ी व फड़ी वालों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक को अपने गलत बयान का जवाब जनता देगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गुप्ता ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed