फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आग लगने से चार मकान, सात दुकानें राख

आग लगने से चार मकान, सात दुकानें राख

विज्ञापन
आग लगने से चार मकान, सात दुकानें राख
डोडा। गोहा मरमत में आग से चार मकान और सात दुकानें जलकर राख हो गईं। मकानों में लकड़ी का प्रयोग ज्यादा होने से आग तेजी से फैली। इस दौरान पुलिस और सेना के जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया। हालांकि जब तक आग को काबू किया जा सका, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गोहा गांव में नबी बख्श वानी के घर से अचानक लपटें उठने लगीं। इस पर लोगों ने शोर मचाया। किसी तरह से घर वालों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद स्थानीय लोग, पुलिस, सेना के जवान आग को बुझाने में जुट गए। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियों के पहुंचे से पहले आग ने पृथ्वी राज, जोगिन्दर सिंह और मोहम्मद दीन के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि देर शाम तक लपटें देखी जा रही थीं। एसएसपी डोडा, तहसीलदार आदि ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधीश डोडा अंशुल गर्ग के अनुसार चार घरों और सात दुकानों को नुकसान हुआ है। इस घटना में 10 परिवार प्रभावित हुए हैं। चार मकान मालिक हैं, जबकि सात किरायदार हैं। प्रशासन की तरफ से रेडक्रॉस के तहत प्रभावित प्रभावितों को कंबल, खाद्य और 10 टेंट दिए गए हैं। वहीं किरायदारों को 10000 और मकान मालिकों को एक लाख रुपये की राहत राशि दी जा रही है। इनके रहने की व्यवस्था हायर सेकेंडरी स्कूल गोहा में की गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग गैस सिलेंडर के फटने के कारण लगी हो। फिर भी जांच की जा रही है। डोडा के पूर्व विधायक शक्ति राज परिहार ने इस घटना पर गहरा दु:ख जताया है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने गवर्नर से प्रभावितों के लिए 50 लाख प्रति परिवार राहत राशि देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed