फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू-कठुआ रूट की 12 बसें जब्त

जम्मू-कठुआ रूट की 12 बसें जब्त

विज्ञापन
जम्मू-कठुआ रूट की 12 बसें जब्त
कठुआ। आरटीओ कठुआ ने अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जम्मू-कठुआ रूट की 12 राजधानी और सुपरफास्ट बसों को जब्त किया है। स्पीड लिमिट से अधिक गति से चलने के चलते कार्रवाई की गई, जिसमें स्पीड गवर्नर भी नदारद मिले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को आरटीओ ने एआरटीओ कुलदीप सिंह, एमवी इंस्पेक्टर विकास श्रीवत्स और कमल कुमार के साथ विभिन्न रूट पर अभियान चलाया, जिसमें लगभग 57 वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे समेत महत्वपूर्ण रूट पर चलने वाली 12 बसों को जब्त कर किया गया। इसमें बस जेके01बीएफ-2057, जेके02एएक्स- 7277, जेेके02बीएन-8369, जेके02एडब्लू- 5681, जेके02बीएल-0675, जेके02एएम1067, जेके14डी-4922, जेके02एएस-9055, जेके08बी-9299, जेके02एएफ-9897 और जेके02एएपी-1575 शामिल हैं। इन बसों के अतिरिक्त कई अन्य वाहनों को चालान कर कंपाउंड किया गया। इसमें बिना वर्दी वाहन चलाने वाले चालक, ओवरलोड़िंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना रूट परमिट के चलते कार्रवाई की गई। आरटीओ ने लोगों से भी अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

मौत बन दौड़ती हैं राजधानी और सुपरफास्ट बसें
नेशनल हाईवे पर फर्राटा भरने वाली बसें आए दिन हादसों का शिकार होती हैं, जिसका बड़ा कारण तेज रफ्तार है। हाईवे पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक वाहन दौड़ाए जा सकते हैं, तो कुछ जगह यह लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर जम्मू-कठुआ रूट पर बसें दौड़ाई जा रही हैं। राजधारी हो या फिर सुपरफास्ट जम्मू-कठुआ के बीच लगभग 200 बसें मौत बनकर दौड़ती हैं। इस कारण सवारियों के साथ-साथ राहगीरों और छोटे वाहन चालकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। राजधानी और सुपरफास्ट बसों को कई बार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद हटा लिए जाते हैं स्पीड गवर्नर
आरटीओ कार्यालय में जब यह बसें फिटनेस जांच के लिए पहुंचती हैं तो इनमें स्पीड गवर्नर लगे होते हैं। आरटीओ कार्यालय से निकलते ही इन्हें हटा लिया जाता है। सवारी उठाने की होड़ में बसों की गति सीमा नियंत्रण से बाहर ही रही है, जिसपर अब कार्रवाई हुई है।


जम्मू-कठुआ रूट चलने वाली राजधानी व सुपरफास्ट बस सर्विस और अन्य बसों को यातायात नियमों का पालन करना होगा। स्पीड गवर्नर के बिना किसी भी बस को जम्मू, कठुआ सहित जिला के अन्य रूट पर भी चलने नहीं दिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
डा. राज कुमार थापा, आरटीओ, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed