{"_id":"5b9c15be867a557fe732b6f9","slug":"111536955838-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के बहाने सोने की बालियों पर हाथ फेरने वाले दो ठग दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के बहाने सोने की बालियों पर हाथ फेरने वाले दो ठग दबोचे
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। गली मोहल्लों में घूमकर लोगों को सोने के आभूषणों की सफाई का लालच देने वाला गिरोह अब कठुआ में भी दस्तक दे चुका है। ऐसे ही एक गिरोह के दो सदस्यों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
यह मामला कैंठा गांव का है, जहां दोपहर के समय गिरधारी सिंह के घर दो लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे घर में पड़े पुराने गहनों को फिर चमकदार बना देंगे। यह सुन कर गिरधारी की पत्नी ने अपने कान की बालियां को ठगों को देकर सफाई करने को कहा। एक एसिड में बालियों को डालकर ठगों ने सफाई की बालियों को एक पुड़िया में बंद कर दिया और इसके बाद महिला से कहा कि कम से कम तीन घंटे बाद पुड़िया खोलें अन्यथा बालियां पूरी तरह साफ नहीं हो पाएंगी। इसके बाद ठग गिरधारी सिंह के घर से रफूचक्कर हो गए। जब गिरधारी सिंह ने पत्नी से इस बारे में पूछा तो उनको शक हो गया। पुड़िया खोलकर देखा तो बालियां आधी से भी कम रह गई थीं। सफाई की आड़ में ठगों ने सोने की ही सफाई कर डाली थी। आनन-फानन में लोगों को साथ लेकर गिरधारी सिंह ने बसंतपुर के निकट दोनों ठगों को धर लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों ठगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान रोहन प्रसाद और सुबोध शाह निवासी तहसील अमरपुर, जिला बांका, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ठगों से पूछताछ शुरू रही है।