फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   इस बार फिर धोखा मिला तो भड़केगी आग

इस बार फिर धोखा मिला तो भड़केगी आग

Tue, 27 Mar 2018 10:28 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
इस बार फिर धोखा मिला तो भड़केगी आग
नौशेरा। सोमवार को लगातार 32वें दिन भी जिले की मांग पर नौशेरा बंद के दौरान संघर्ष समिति ने कहा कि यदि इस बार भी धोखा मिला तो जनता भड़क जाएगी। फिर लोगों को संभालना सरकार के लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को भी पटेल चौक पर विभिन्न समुदायों और व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, सनातन धर्म सभा, ब्राह्मण सभा, गुरु रविदास सभा, छठी पातशाही गुरुद्वारा से जुड़े पदाधिकारी एकत्र हुए। यहां से रोष रैली निकाल कर झांगड़ चौक से होते मुख्य मुख्य अड्डे से होते हुए लोग तहसील हेडक्वार्टर पहुंचे। वहां सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने सोमवार तक का समय मांग कर जम्मू जा रही महारैली को रोका था। हमें उन पर पूरा भरोसा है, इसलिए सोमवार तक इंतजार किया जाएगा। यदि नौशेरा के हक में सरकार ने फैसला नहीं किया, तो आंदोलन से जुड़े लोगों का गुस्सा फूटना तय है। एडीसी मिलता है, तब भी जिले की जंग जारी रहेगी। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अनिल बाल ने कहा कि जिन नेताओं को हमने चुनकर विधानसभा में भेजा, उनमें से आज ज्यादातर चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि सोमवार का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 32 दिनों से नौशेरा को जिला बनाने की जंग जारी है। अब हम पीछे नहीं हटेंगे। देर शाम बैठक में आगे की रणनीति बनाई गई। पटेल चौक से युवाओं ने रोष रैली निकाली। बस अड्डे पर उन्होंने टायर जलाकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार को धरने में पूर्व सरपंच परमजीत सिंह, वयोवृद्ध नेता मास्टर मोहम्मद हुसैन, अशोक शर्मा, महासचिव वेटरन सिटिजन फोरम नौशेरा, पंडित नरेंद्र शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश साहनी, छोटूराम चौधरी, पूर्व सरपंच बिंदू चौधरी, एडवोकेट हक नवाज चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौशेरा मामले में जल्द होगा फैसला: डीसी
सोमवार को व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष कपूर ने डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी से बातचीत की। डीसी ने बताया कि रियासत की मुख्यमंत्री बालाकोट से जम्मू पहुंची हैं। उनके साथ बैठक संभावित है। नौशेरा पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

सरकार कर रही लीपापोती: मनकोटिया
पैंथर्स पार्टी के प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि नौशेरा की जिला की जंग जायज है। शनिवार को सरकार ने 48 घंटे का समय दिया गया था। अब सरकार लीपापोती न करें। इस समय रियासत में जो हालात है, इससे अच्छा तो गवर्नर रूल है। पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर लोगों की जान ले रहा है, लेकिन भाजपा की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed