फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फुटबाल महाकुंभ एक फरवरी से

फुटबाल महाकुंभ एक फरवरी से

Tue, 30 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल महाकुंभ एक फरवरी से
जम्मू। आल इंडिया बीएन मलिक मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज एक फरवरी से होगा। 11 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर की राज्य और केंद्रीय पुलिस की 33 टीमें हिस्सा लेंगी। जम्मू के चार मैदानों पर इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राज्य पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। 66वें आयोजन को जम्मू कश्मीर पुलिस को दूसरी बार मेजबानी मिली है। पिछले टूर्नामेंट में जम्मू क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था। डीजीपी ने उम्मीद जताई कि इस साल यह खिताब जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम को मिले। देश के सभी राज्यों की पुलिस, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी की टीमें हिस्सा लेंगी। साइंस कालेज मैदान, बीएसएफ पलौड़ा मैदान और जम्मू विश्वविद्यालय के दो मैदानों पर यह आयोजन होगा। डीजीपी ने कहा कि उनके पास विश्व स्तरीय फुटबाल मैच कराने को मैदान तो नहीं हैं, लेकिन वह आयोजन के लिए खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराएंगे। मैदान अच्छी तरह से तैयार किए गए हैं। यहां खिलाड़ियों को कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। खिलाड़ियों के खाने पीने, रहने और जाने आने के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने का बंदोबस्त किया गया है। उनके साथ आयोजन के सचिव एडीजीपी एके चौधरी, स्पेशल डीजीपी वीके सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन कृत्रिम टर्फ मंजूर
वैद ने बताया कि फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में तीन मैदान बनाने की अनुमति दी है। तीन कृत्रिम फुटबाल टर्फ तैयार किए जाएंगे। इसके लिए अभी बजट नहीं आया है। बजट मंजूर आते ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed