फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शिक्षकों की समस्याओं पर किया विचार विमर्श

शिक्षकों की समस्याओं पर किया विचार विमर्श

Mon, 29 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं पर किया विचार विमर्श
उधमपुर। सेंट्रल मिडिल स्कूल उधमपुर में रविवार को जम्मू कश्मीर टीचर्स फोरम की मासिक बैठक जिला प्रधान सुरेंद्र शर्मा की देखरेख में आयोजित हुई। इसमें शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री अल्ताफ बुखारी, स्कूल एजुकेशन के सेक्रेटरी फारुक अहमद शाह तथा डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन जम्मू रविंद्र सिंह से मिलकर भी कई बार समस्याओं के समाधान की मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक समस्या हल नहीं हुई। उन्होेंने शिक्षा संस्थानों में जेडईओ, हेडमास्टर, प्रिंसिपल के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की। रिक्त पदों के चलते स्कूलों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होेंने कहा कि जम्मू के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिसे शीघ्र समाप्त कर न्याय किया जाना चाहिए। उन्होंने एसएसए के तहत काम करने वाले आरईटी शिक्षक, मास्टर ग्रेड के शिक्षकों के वेतन को समय पर जारी करने, मिड डे मिल का भुगतान करने, परिवहन शुल्क देने सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भुगतान न किए जाने पर शिक्षकों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इस मौके पर राजेश शर्मा, संजय शर्मा, चमन लाल, हरजिंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed