{"_id":"bf3e5f0fab080db1c09d86e1382e1107","slug":"11-years-old-injured-at-vaishno-devi-in-landslide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी: भवन के रास्ते पर बच्चे के ऊपर गिरीं पस्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी: भवन के रास्ते पर बच्चे के ऊपर गिरीं पस्सियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 09 May 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करके उतराई कर रहे एक परिवार के लोगों पर शाम साढ़े चार बजे साझी छत से पहले ही पस्सियां गिर गईं। इस हादसे में उनका 11 साल का बच्चा शुमश घायल हो गया। पस्सियां उसके सिर और पैर पर आकर लगीं। सिर पर गहरा घाव हो गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो घायल शुमश को अफरा-तफरी में कटड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जीएमसी रेफर कर दिया गया। किशोर की मां कल्पना के मुताबिक वह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से कटड़ा माता के दर्शन के लिए आए थे। वहां श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करके खुशी-खुशी घर लौट रहे थे। उनके पति और 11 साल का बेटा शुमश भी साथ में था। अभी वे साझी छत से पीछे ही थे कि उन्होंने देखा कि पहाड़ों पर कुछ बंदर इधर-उधर कूद रहे थे, तभी अचानक ऊपर से पस्सियां नीचे गिरने लगीं।
विज्ञापन
देखते ही देखते बड़े पत्थर उनके बेटे से टकराए। बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे कटड़ा के अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल से सहायक डाक्टर की देखरेख में किशोर को जीएमसी पहुंचाया गया है। यहां किशोर का सीटी स्कैन करवाने के बाद उसे इमरजेंसी में रखा गया है।
विज्ञापन