फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   11 died including retired doctor number of corona infected reached 80 thousand in valley

जम्मू-कश्मीरः रिटायर्ड डॉक्टर समेत प्रदेश में 11 की मौत, 80 हजार के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

Mon, 05 Oct 2020 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
11 died including retired doctor number of corona infected reached 80 thousand in valley
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala

जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 80 हजार के करीब पहुंच गया है। हालांकि, 62404 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 15460 सक्रिय केस हैं। इसके अलावा 1242 की मौत हो चुकी है। वहीं बीते 24 घंटे में प्रदेश में 878 नए मामले आए और 11 ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से जम्मू संभाग में रविवार को छह मरीजों की जान चली गई। इनमें एक 86 वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर भी शामिल हैं। वह शक्तिनगर में रहते थे। मरने वालों में जम्मू जिले के चार और पुंछ और कठुआ जिले का एक, एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन


जम्मू जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के नए 252 नए मामले आए। प्रदेश में नए मरीजों में 456 जम्मू संभाग और 422 कश्मीर संभाग से हैं। हालांकि, राहत भरी बात यह रही कि 1053 मरीज स्वस्थ हुए। इसमें 525 जम्मू और 528 कश्मीर संभाग के हैं। जिला स्तर पर नए मामलों की बात करें जम्मू में 252, राजोरी में 35, उधमपुर में 27, डोडा में 14, कठुआ में 21, पुंछ में 17, सांबा में 22, रामबन में आठ, किश्तवाड़ में 49 और रियासी में 11 मामले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर जिले में 156, बडगाम में 53, बारामुला में 52, पुलवामा में 17, कुपवाड़ा में 12, अनंतनाग में 30, बांदीपोरा में 54, गांदरबल में 33, कुलगाम में छह और शोपिया में छह नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। रविवार को कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले छह मरीज जम्मू संभाग और पांच कश्मीर संभाग से संबंधित हैं।


कुल मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 79106 पर पहुंच गया हैं। 62404 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं और सक्रिय मरीज 15460 हैं। मृतकों की संख्या 1242 पर पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर में अभी तक 1707503 टेस्ट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed