फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   102 ambulance service got stopped in jammu kashmir from last one year

एक साल से नहीं बज पाई एंबुलेंस की घंटी, कॉल सेंटर बंद होने से 567 एंबुलेंस का आपस में कटा है संपर्क

Fri, 18 Jan 2019 12:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 18 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
102 ambulance service got stopped in jammu kashmir from last one year
Call Ambulance - फोटो : Demo Pic
एक साल से 102 नंबर पर एंबुलेंस की घंटी नहीं बज पाई है। टेंडर प्रक्रिया में लेटलतीफी से स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में 102 एंबुलेंस सेवा का कॉल सेंटर बंद पड़ा है। इससे जीपीएस से जुड़ी एंबुलेंस के अलावा जम्मू संभाग के दस जिलों के चिकित्सा केंद्रों की सभी बेसिक एंबुलेंस का संपर्क आपस में कटा हुआ है।
विज्ञापन


इस सिस्टम में जीपीएस वाली 200 एंबुलेंस के अलावा कुल 567 एंबुलेंस काम कर रही थीं। इन्हें संभाग के किसी भी क्षेत्र में मरीज की मांग पर निकटतम चिकित्सा केंद्र से उपलब्ध करवाया जाता था। लेकिन अब अस्पतालों में ही संपर्क करने पर एंबुलेंस मिल रही है।
विज्ञापन


फरवरी 2018 में संबंधित कंपनी से समझौता खत्म होने पर 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा बंद हो गई थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की ओर से इस सुविधा को दोबारा शुरू करने के लिए कई बार टेंडर निकाले गए। मगर टेंडर प्रक्रिया को अभी तक मुकम्मल नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं, नवजातों और जच्चा-बच्चा को चौबीस घंटे जरूरत पर 102 नंबर पर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई जा रही थी।

आपात स्थिति में 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा मरीजों और घायलों के लिए वरदान साबित हुई थी। खासतौर पर प्रसव मामलों में इस एंबुलेंस सेवा का अधिक उपयोग किया गया। 


एमडी एनएचएम भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की ओर से टेंडर किया जा रहा है। उम्मीद है मार्च तक 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed