फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगे गंदगी के ढेर

सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगे गंदगी के ढेर
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के शुरू होते ही उधमपुर शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जहां भी नजर डाली जाए वहीं पर गंदगी के ढेर नजर आ रहे है। गलियों में भी गंदगी फैली हुई नजर आ रही है। इसकी वजह से शहरवासियों की चिंता बढ़ने लगी है। उधर, सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों का कहना है कि अब सभी मांगें पूरी होने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे दिन हड़ताल के चलते किसी भी सफाई कर्मी ने सफाई नहीं की। लगातार दूसरे दिन गंदगी न उठाए जाने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी के ढेर नजर आ रहे थे। दुर्गंध के चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। कूड़े के ढेर को मवेशी बिखेर रहे थे। हर सड़क व गली में गंदगी नजर आ रही है। डंपिंग स्टेशन से गंदगी न उठाए जाने के कारण शहरवासियों के लिए सलाथिया चौक, धार रोड व अन्य कई स्थानों से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। सफाई न होने के कारण शहरवासियों की चिंता भी बढ़ गई है। शहरवासियों का कहना है कि जब भी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की है, शहरवासियों को ही इसका नतीजा भुगतना पड़ा है। जब हड़ताल ज्यादा दिन बढ़ जाती है तो रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। एक बार फिर से हालात पहले की तरह की बनने लगे है। सबकी प्रशासन से अपील है कि हड़ताल को खत्म करवाने के लिए विशेष तौर प्रयास किए जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed