फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सायंकालीन अर्घ्य देकर परिवार की सलामती मांगी

सायंकालीन अर्घ्य देकर परिवार की सलामती मांगी

Wed, 14 Nov 2018 12:31 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
सायंकालीन अर्घ्य देकर परिवार की सलामती मांगी
जम्मू। छठ पर्व में मंगलवार को सायंकालीन अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि मांगी गई। इस दौरान घरों में साफ सफाई का खास ख्याल रखकर छठ मईया की पूजा अर्चना की गई। बुधवार को सूर्योदय पर अर्घ्य देकर छठ पर्व की समाप्ति होगी। इस दौरान आतिशबाजी की जाएगी। छठ की खरीदारी से बाजारों में चहल पहल बरकरार है।
विज्ञापन

इन दिनों छठ पर्व में देश के विभिन्न हिस्सों के नागरिक अन्य काम छोड़ पूजा अर्चना में व्यस्त हैं। भक्तजन निर्जल व्रत रखकर भगवान को सब कुछ समर्पित कर रहे हैं। छठ पर्व में व्रती श्रद्धालु भगवान सूर्य देव की कठिन साधना कर रहे हैं। इसमें पूजा अर्चना में विधि का खास ख्याल रखा जाता है। जिसमें सफाई को प्रमुखता से लिया जाता है। इस महापर्व में महिलाओं के साथ पुरुष श्रद्धालु भी व्रत रख रहे हैं। घरों में बिना नमक के विशेष पकवान परोसे गए। मंगलवार को छठ पर्व के तीसरे दिन किसी साफ चीज में पूजा की सामग्री लाकर सूर्य पुत्री तवी व अन्य बहते हुए स्थानों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसमें सूर्य की पूजा का खास महत्व रहता है। जम्मू में एक पेशे से जुड़े यूपी निवासी दिलीप ने कहा कि छठ पूजा में मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन अगर पूजा की विधि में कोई दोष रह जाता है तो उसके परिणाम भी तत्काल मिलते हैं। इसलिए सारी विधि का खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed