{"_id":"5be97729bdec226970458037","slug":"101542027049-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बदहाल रहने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बदहाल रहने पर प्रदर्शन
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के वार्ड इक्कीस के राम नगर इलाके को जाने वाली सड़क की खस्ता हालत के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कहा कि कई सालों से सड़क की मरम्मत नहीं की गई और हर साल के साथ सड़क की हालत खस्ता होती जा रही है। बार-बार मांग करने के बाद भी कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
प्रदर्शनकारी स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड इक्कीस के राम नगर इलाके की इस सड़क को हर कोई अनदेखा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाईवे से सीधे मंडी को जोड़ने वाली इस सड़क की हालत खस्ता हो गई। यह सड़क लिंक मार्ग के साथ ही शहर के दो अन्य इलाकों को भी जोड़ती है। जितनी भी बार इस सड़क के लिए आवाज उठाई गई लोगों को केवल आश्वासन ही मिले है। उन्होंने बताया कि इसी सड़क से छठ पूजा को आने वाले लोग नंगे पांव भी आते हैं और कई लोग तो लेटकर भी आते हैं। ऐसे में सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने कहा कि केवल छठ पूजा ही नहीं, आम लोगों के लिए भी सड़क चलने लायक नहीं रही है। ऐसे में सड़क की हालत जल्द से जल्द ठीक की जानी चाहिए। लोगों ने कहा कि अब तो पार्षद भी बन चुके हैं। ऐसे में वह इस सड़क की ओर ध्यान दें ओर जल्द से जल्द इसे ठीक करें।