फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फीमेल वर्करों की गवर्नर हाउस तक रैली, नारेबाजी

फीमेल वर्करों की गवर्नर हाउस तक रैली, नारेबाजी

Thu, 25 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
फीमेल वर्करों की गवर्नर हाउस तक रैली, नारेबाजी
जम्मू। परिवार कल्याण विभाग के निदेशक के आश्वासन मिलने पर स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू से गवर्नर हाउस तक रैली लेकर पहुंची फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने बुधवार को ‘कश्मीर चलो’ कार्यक्रम स्थगित कर दिया। निदेशक ने 26 अक्तूबर को वर्करों को जम्मू में राज्यपाल के सलाहकार के साथ मांगों को लेकर बात करवाने का आश्वासन दिया है। इस बीच 59वें दिन भी वर्करों ने अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

‘कश्मीर चलो’ श्रीनगर सचिवालय घेराव के लिए उधमपुर, रामबन, डोडा आदि क्षेत्रों से बसों और टैंपों में सवार होकर फीमेल वर्कर बुधवार सुबह जम्मू पहुंची थी। कश्मीर चलो के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से मांगों के समर्थन में रैली निकाली गई, जो गवर्नर हाउस तक गई। जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन और फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले फीमेल वर्करों ने मांगों के लिए नारेबाजी की। जेकेएमईएफ के प्रधान सुशील सूदन और एफएमपीएचडब्ल्यूएस की प्रधान नीलम कुमारी ने कहा कि पिछले करीब दो माह से आंदोलन कर रहीं फीमेल वर्करों की सभी मांगें जायज हैं। बार-बार आग्रह करने पर कई वर्षों से उनकी 2211 वेतन हेड सहित अन्य मांगों के समाधान के लिए कुछ नहीं किया गया है। इस सीजन भी वर्करों के बिना वेतन के सभी त्योहार फीके गए हैं। उन्होंने कहा कि निदेशक द्वारा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भी फीमेल वर्करों की मांगों के लिए सूचित किया गया है। इस दौरान रैली में विनोद शर्मा, जितेंद्र सिंह, चौधरी असलम भाई, कुलदीप डबगोत्रा, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed