{"_id":"5b03dd9a4f1c1beb408b6fb8","slug":"101526979994-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत नहीं होने पर बवाल, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत नहीं होने पर बवाल, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 22 May 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
रोड
- फोटो : अमर उजाला
राजोरी। जिले के कोटधड़ा, सनकारी, करहड, पनीहड आदि गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क की खस्ता हालत को लेकर सोमवार को उक्त गांवों के लोग सड़क पर नजर आए। सुबह करीब दस बजे लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने सड़क के बीच टायर जला कर प्रशासन व सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने राज्य की पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार और जिला प्रशासन के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार या प्रशासन किसी कोई भी आम जनता की कोई फिक्र नहीं है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी हाजी अल्ताफ, शाहिद डार, संजय गुप्ता, बलबीर कुमार आदि ने बताया कि पिछले काफी समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है। स्थानीय एमएलए से भी इस संबंध में कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्डे कभी भी हादसों का सबब बन सकते हैं। यहां वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी संभव नहीं है। बारिश होने पर कीचड़ व धूप निकलने पर धूल उठने से भी बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं उन्होंने कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि राजोरी मेडिकल कॉलेज को जाने वाली सड़क भी यही है और सड़क की मरम्मत केवल कॉलेज तक ही की जाती है। उसके आगे रहने वाले लोगों की सरकार को कोई चिंता नहीं है।